हाकिम ए शहर के अंदाज़ हैं हिंदा जैसे

हाकिम ए शहर के अंदाज़ हैं हिंदा जैसे
हम तो हाथों में थमा देंगे कलेजा जैसे,

सख़्त मुश्किल था मुझे छोड़ के आना तुझ को
सुकड़ी गलियों से निकलता है जनाज़ा जैसे,

यूँ दिलाया है उसे अपनी मोहब्बत का यक़ीन
मुंकिर ए दीं को पढ़ाया गया कलमा जैसे,

उस का झुँझलाना तो बनता था कि मैं ने उस को
ऐसे देखा कभी देखा ही नहीं था जैसे,

ज़िंदगी साथ तेरे इतनी हसीं लगती है
धूप में बैठा हुआ दूध मुँह बच्चा जैसे,

ज़िंदगी घूम रही है तेरी यादें ले कर
मौत के घर में टहलती हुई बेवा जैसे..!!

~इब्राहीम अली ज़ीशान

यूँ भरम अपनी अमीरी का बना रखा है

Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

1 thought on “हाकिम ए शहर के अंदाज़ हैं हिंदा जैसे”

Leave a Reply