यूँ भरम अपनी अमीरी का बना रखा है

यूँ भरम अपनी अमीरी का बना रखा है
घर तो ख़ाली है मगर ताला लगा रखा है,

आल ए मक़्तूल तो मक़्तल में खड़ी है ख़ामोश
आप ने किस लिए हंगामा मचा रखा है ?

तुम ने सहरा में बहुत ख़ाक उड़ाई होगी
मैं ने तो शहर में माहौल बना रखा है,

जैसे तैसे तेरी तस्वीर चुरा ली मैं ने
बस कोई पूछ न ले जेब में क्या रखा है ?

तुम कहो अपने तअल्लुक़ की वज़ाहत कर दूँ
एक पत्थर है जिसे सर पे उठा रखा है..!!

~इब्राहीम अली ज़ीशान

करता है कोई अब भी पज़ीराई हमारी

Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

1 thought on “यूँ भरम अपनी अमीरी का बना रखा है”

Leave a Reply