इन सहमे हुए शहरों की फ़ज़ा कुछ कहती है

इन सहमे हुए शहरों की फ़ज़ा कुछ कहती है
कभी तुम भी सुनो ये धरती क्या कुछ कहती है,

ये ठिठुरी हुई लम्बी रातें कुछ पूछती हैं
ये ख़ामोशी आवाज़ नुमा कुछ कहती है,

सब अपने घरों में लम्बी तान के सोते हैं
और दूर कहीं कोयल की सदा कुछ कहती है,

जब रात को तारे बारी बारी जागते हैं
कई डूबे हुए तारों की निदा कुछ कहती है,

कभी भोर भए कभी शाम पड़े कभी रात गए
हर आन बदलती रुत की हवा कुछ कहती है,

मेहमान हैं हम मेहमान सरा है ये नगरी
मेहमानों को मेहमान सरा कुछ कहती है,

बेदार रहो बेदार रहो बेदार रहो
ऐ हम सफ़रो आवाज़ ए दरा कुछ कहती है,

नासिर आशोब ए ज़माना से ग़ाफ़िल न रहो
कुछ होता है जब ख़ल्क़ ए ख़ुदा कुछ कहती है..!!

~नासिर काज़मी

किसी का दर्द हो दिल बे क़रार अपना है

Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

1 thought on “इन सहमे हुए शहरों की फ़ज़ा कुछ कहती है”

Leave a Reply