कितना बुलंद मर्तबा पाया हुसैन ने

कितना बुलंद मर्तबा पाया हुसैन ने
राह ए ख़ुदा में घर को लुटाया हुसैन ने,

कैसे बयाँ हो हज़रत ए शब्बीर का मुक़ाम
बे हद बुलंद मर्तबा पाया हुसैन ने,

छोड़ी न वक़्त ए नज़अ भी शब्बीर ने नमाज़
सज़दे में रख के सर को कटाया हुसैन ने,

जारी थी लब ए हुसैन पे तिलावत क़ुरआन की
कलाम ए ख़ुदा इस हाल में सुनाया हुसैन ने,

आल ए नबी की शान ए तिलावत तो देखिये
नेज़े की नोक पे क़ुरआन सुनाया हुसैन ने,

करबल की खाक़ पे निसार जाऊँ मैं बार बार
खून ए रसूल इसको पिलाया हुसैन ने,

चेहरे का देख के सुकून होता है ये गुमाँ
नाना का वायदा ख़ूब निभाया हुसैन ने..!!


Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply