अपनी ख़ुद्दारी तो पामाल नहीं कर सकते
उस का नंबर है मगर काल नहीं कर सकते,
सीम जाएगा तो फिर नक़्श उभारेंगे कोई
काम दीवार पे फ़िलहाल नहीं कर सकते,
रह भी सकता है तेरा नाम कहीं लिखा हुआ
सारे जंगल की तो पड़ताल नहीं कर सकते,
दोस्त तस्वीर बहुत दूर से खींची गई है
हम उजागर ये ख़द ओ ख़ाल नहीं कर सकते,
रोती आँखों पे मियाँ हाथ तो रख सकते हैं
पेश अगर आप को रूमाल नहीं कर सकते,
दे न दे काम की उजरत ये है मर्ज़ी उस की
पेशा ए इश्क़ में हड़ताल नहीं कर सकते,
दश्त आए जिसे वहशत की तलब हो नादिर
ये ग़िज़ा शहर हम इर्साल नहीं कर सकते..!!
~नादिर अरीज़
Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

























