अपने थके हुए दस्त ए तलब से माँगते है

अपने थके हुए दस्त ए तलब से माँगते है
जो माँगते नहीं रब से वो सब से माँगते है,

वो भीख माँगता है हाकिमों के लहज़े में
हम अपने बच्चो का हक़ भी अदब से माँगते है,

मेरे ख़ुदा उन्हें तौफ़ीक ए खुदशनासी दे
चराग हो के उजाला जो शब से माँगते है,

वो बादशाह इधर मुड़ के देखता ही नहीं
हम अपने हिस्से की खैरात कब से माँगते है,

मैं शाहज़ादा ए ग़ुरबत, अमीर ए दस्त ए अना
ये लोग क्या मेरे नाम ओ नसब से माँगते है ?

~मेराज फैज़ाबादी


Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply