तू अपनी खूबियाँ ढूँढ…

तू अपनी खूबियाँ ढूँढ
कमियां निकालने के लिए लोग हैं,

अगर रखना ही है कदम तो आगे रख
पीछे खींचने के लिए लोग हैं,

सपने देखने ही हैं तो ऊंचे देख
नीचा दिखाने के लिए लोग हैं,

अपने अंदर जुनून की चिंगारी भड़का,
जलने के लिए लोग हैं,

अगर बनानी है तो यादें बना
बातें बनाने के लिए लोग हैं,

प्यार करना है तो खुद से कर
दुश्मनी करने के लिए लोग हैं,

रहना है तो बच्चा बनकर रह
समझदार बनाने के लिए लोग हैं,

भरोसा रखना है तो ख़ुद पर रख
शक करने के लिए लोग हैं,

तू बस संवार ले खुद को
आईना दिखाने के लिए लोग हैं,

खुद की अलग पहचान बना
भीड़ में चलने के लिए लोग हैं,

तू कुछ करके दिखा दुनिया को
बस कुछ करके दिखा….

तालियां बजाने के लिए लोग हैं..!!


Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply