गो रात मेरी सुब्ह की महरम तो नहीं है
सूरज से तेरा रंग ए हिना कम तो नहीं है,
कुछ ज़ख़्म ही खाएँ चलो कुछ गुल ही खिलाएँ
हर चंद बहाराँ का ये मौसम तो नहीं है,
चाहे वो किसी का हो लहू दामन ए गुल पर
सय्याद ये कल रात की शबनम तो नहीं है,
इतनी भी हमें बंदिश ए ग़म कब थी गवारा
पर्दे में तेरी काकुल ए पुरख़म तो नहीं है,
अब कारगह ए दहर में लगता है बहुत दिल
ऐ दोस्त कहीं ये भी तेरा ग़म तो नहीं है,
सहरा में बगूला भी है मजरूह सबा भी
हम सा कोई आवारा ए आलम तो नहीं है..!!
~मजरूह सुल्तानपुरी
सू ए मक़्तल कि पए सैर ए चमन जाते हैं
Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


























1 thought on “गो रात मेरी सुब्ह की महरम तो नहीं है”