मेरे नसीब का लिखा बदल भी सकता था

मेरे नसीब का लिखा बदल भी सकता था
वो चाहता तो मेंरे साथ चल भी सकता था,

ये तू ने ठीक किया अपना हाथ खींच लिया
मेंरे लबों से तेरा हाथ जल भी सकता था,

उड़ाती रहती है दुनिया ग़लत सलत बातें
वो संगदिल था तो एक दिन पिघल भी सकता था,

उतर गया तेरा ग़म रूह की फ़ज़ाओं में
रगों में होता तो आँखों से ढल भी सकता था,

मैं ठीक वक़्त पे ख़ामोश हो गया वर्ना
मेंरे रफ़ीक़ों का लहजा बदल भी सकता था,

अना को धूप में रहना पसंद था वर्ना
तेरे ग़ुरूर का सूरज तो ढल भी सकता था,

रगड़ सकी न मेंरी प्यास एड़ियाँ वर्ना
हर एक ज़र्रे से चश्मा उबल भी सकता था,

पसंद आई न टूटी हुई फ़सील की राह
मैं शहर ए तन की घुटन से निकल भी सकता था,

वो लम्हा जिस ने मुझे रेज़ा रेज़ा कर डाला
किसी के बस में जो होता तो टल भी सकता था..!!

~शायर जमाली


Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply