वेद में जिनका हवाला हाशिए पर भी नहीं

वेद में जिनका हवाला हाशिए पर भी नहीं
वे अभागे आस्था विश्वास लेकर क्या करें ?

लोक रंजन हो जहाँ शंबूक वध की आड़ में
उस व्यवस्था का घृणित इतिहास लेकर क्या करें ?

कितना प्रतिगामी रहा भोगे हुए क्षण का यथार्थ
त्रासदी कुंठा घुटन संत्रास लेकर क्या करें ?

गर्म रोटी की महक पागल बना देती मुझे
पारलौकिक प्रेम का मधुमास लेकर क्या करें..??

~अदम गोंडवी

सौ में सत्तर आदमी फ़िलहाल जब नाशाद हैं

Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

1 thought on “वेद में जिनका हवाला हाशिए पर भी नहीं”

Leave a Reply