तू ने अपना जल्वा दिखाने को जो नक़ाब मुँह से उठा दिया
वहीं महव ए हैरत ए बे ख़ुदी मुझे आइना सा बना दिया,
वो जो नक़्श ए पा की तरह रही थी नुमूद अपने वजूद की
सो कशिश ने दामन ए नाज़ की उसे भी ज़मीं से मिटा दिया,
रग ओ पै में आग भड़क उठी फुंके है पड़ा ये सभी बदन
मुझे साक़िया मय ए आतिशीं का ये जाम कैसा पिला दिया,
जभी जा के मकतब ए इश्क़ में सबक़ ए मक़ाम ए फ़ना लिया
जो लिखा पढ़ा था नियाज़ ने सो वो साफ़ दिल से भुला दिया..!!
~अज्ञात
कहना ग़लत ग़लत तो छुपाना सही सही
Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


























1 thought on “तू ने अपना जल्वा दिखाने को जो नक़ाब मुँह से उठा दिया”