गर्दिश ए साग़र सुबू के दरमियाँ

गर्दिश ए साग़र सुबू के दरमियाँ
ज़िंदगी है हाओ हू के दरमियाँ,

ज़ख़्म और पोशाक भी रखे गए
आइना और आब जू के दरमियाँ,

तीसरा रस्ता किधर को जाए है
आरज़ू और जुस्तुजू के दरमियाँ,

कितनी बे मा’नी सी है ये ज़िंदगी
ख़ामोशी और गुफ़्तुगू के दरमियाँ,

ज़िंदगी तरजीह किस को देती है
सब्ज़ रू और ख़ुश गुलू के दरमियाँ,

याद की एक अजनबी परछाईं है
रंग ओ बू ओ काख़ ओ कू के दरमियाँ,

वक़्त से बच कर निकल जाऊँ कहीं
एक दर है चार सू के दरमियाँ,

मेरा चेहरा दूसरों से मुख़्तलिफ़
फ़र्क़ है क्या ये लहू के दरमियाँ..!!

~नून मीम दनिश

दिल को तेरे ध्यान में रखा

Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

1 thought on “गर्दिश ए साग़र सुबू के दरमियाँ”

Leave a Reply