मोहब्बत ही न जो समझे वो ज़ालिम प्यार क्या जाने
निकलती दिल के तारों से जो है झंकार क्या जाने ?
उसे तो क़त्ल करना और तड़पाना ही आता है
गला किस का कटा क्यूँकर कटा तलवार क्या जाने ?
दवा से फ़ाएदा होगा कि होगा ज़हर ए क़ातिल से
मरज़ की क्या दवा है ये कोई बीमार क्या जाने ?
करो फ़रियाद सर टकराओ अपनी जान दे डालो
तड़पते दिल की हालत हुस्न की दीवार क्या जाने ??
~अज्ञात
तू ने अपना जल्वा दिखाने को जो नक़ाब मुँह से उठा दिया
Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


























1 thought on “मोहब्बत ही न जो समझे वो ज़ालिम प्यार क्या जाने”