सीधे सादे से है कुछ पेंच ओ ख़म नहीं रखते

सीधे सादे से है कुछ पेंच ओ ख़म नहीं रखते
जी भर आता है तो रो लेते है गम नहीं रखते,

खुली क़िताब है हम, पर्दादारी नहीं है कोई
जो कहना है साफ़ कह देते है, भ्रम नहीं रखते,

दर्द किसी का हो छलकती है आँख अपनी भी
हो दुआ या कि मुहब्बत हो कम नहीं रखते,

दुश्मनी, नफ़रत, गिला या कि शिकवा दिल में
रखने वाले छुपा के रखते है, हम नहीं रखते,

ख़ुश हो लेते है हम याद कर के मुरव्व्ते उनकी
संगदिली को भूल जाते है, आँख नम नहीं रखते..!!


Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply