पगडंडी पर छाँवो जैसा कुछ नहीं दिखता

पगडंडी पर छाँवो जैसा कुछ नहीं दिखता
गाँवों में अब गाँवों जैसा कुछ नहीं दिखता,

कथनी सबकी कड़वी कड़वी, करनी टेढ़े मेढ़े
बरक़त और दुआओं जैसा कुछ नहीं दिखता,

बिछुआ, पैरी, लाल महावर, रुनझुन करती पायल
गोरी के गोरे गोरे पाँवो जैसा कुछ नहीं दिखता,

राधा, मुनिया, धनिया, सीता जींस पहनती है
अब उन शोख़ अदाओं जैसा कुछ नहीं दिखता,

बरगद, ईमली, महुआ, पीपल, शीशम, नीम के
अब शीतल मंद हवाओ जैसा कुछ नहीं दिखता,

जब से पंचायत में सियासत की गहरी पैठ हुई
तबसे इनमे ग्राम सभाओ जैसा कुछ नहीं दिखता..!!


Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply