सहर क़रीब है तारों का हाल क्या होगा
अब इंतिज़ार के मारों का हाल क्या होगा ?
तेरी निगाह ने ज़ालिम कभी है ये सोचा
तेरी निगाह के मारों का हाल क्या होगा ?
मुक़ाबला है तेरे हुस्न का बहारों से
न जाने आज बहारों का हाल क्या होगा ?
नक़ाब उन का उलटना तो चाहता हूँ मगर
बिगड़ गए तो नज़ारों का हाल क्या होगा ?
मज़ाक़ ए दीद ही सहबा अगर बदल जाए
तो ज़िंदगी की बहारों का हाल क्या होगा..??
~अज्ञात
गुलाब आँखें शराब आँखें
Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


























1 thought on “सहर क़रीब है तारों का हाल क्या होगा”