तुम साथ चले थे तो मेरे साथ चला दिन
तुम राह से बिछड़े थे कि बस डूब गया दिन,
जो तुम से महक जाए एक ऐसी न मिली रात
जो तुम से चमक जाए एक ऐसा न मिला दिन,
एक रंगी ए हालात से पथरा गईं आँखें
जिस तरह कटी रात उसी तरह कटा दिन,
वो और मसाफ़त थी जिसे झेल चुके हम
ये और मसाफ़त है जिसे झेल रहा दिन..!!
~अहमद हमेश
Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

























