किसी के वायदे पे क्यों ऐतबार हमने किया ?

किसी के वायदे पे क्यों ऐतबार हमने किया ?
न आने वालो का क्यों इंतज़ार हमने किया ?

न वो हमारे हुए और न हम रहे अपने
मुहब्बतों का अज़ब कारोबार हमने किया,

वो खेल खेल रहे थे, वो खेल खेल चुके
खता हमारी थी क्यों उन से प्यार हमने किया ?

बिछड़ के उनसे न जब दिल किसी तरह बहला
शराब खाने का रुख इख़्तियार हमने किया..!!


Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply