हमें बर्बादियों पे मुस्कुराना ख़ूब आता है

हमें बर्बादियों पे मुस्कुराना ख़ूब आता है
अँधेरी रात में दीपक जलाना ख़ूब आता है,

ग़लत फ़हमी तुम्हें कुछ और आता हो न आता हो
अचानक आग पानी में लगाना ख़ूब आता है,

ज़रा सी बात पे दीवार खिंचवाने लगा है वो
उसे भी राई का पर्बत बनाना ख़ूब आता है,

तेरे हर झूठ को सच मान लेते हैं हमेशा हम
हमें भी रस्म ए उल्फ़त को निभाना ख़ूब आता है,

किसी के सामने सर को झुकाते हम नहीं लेकिन
ख़ुदा के सामने सर को झुकाना ख़ूब आता है,

तुम्हारे ग़म ने ही बख़्शी है हम को ये हुनर मंदी
हमें अश्को को अब मोती बनाना ख़ूब आता है..!!

~चाँदनी पांडे

Leave a Reply