शायद मैं ज़िंदगी की सहर ले के आ गया

शायद मैं ज़िंदगी की सहर ले के आ गया
क़ातिल को आज अपने ही घर ले के आ गया,

ता उम्र ढूँढता रहा मंज़िल मैं इश्क़ की
अंजाम ये कि गर्द ए सफ़र ले के आ गया,

नश्तर है मेरे हाथ में काँधों पे मयकदा
लो मैं इलाज ए दर्द ए जिगर ले के आ गया,

फ़ाकिर सनम कदे में न आता मैं लौट कर
एक ज़ख़्म भर गया था इधर ले के आ गया..!!

~सुदर्शन फ़ाकिर


Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply