एक मंज़र यूं नजर आया कि मैं भी डर गया
हाथ में रोटी थी जिसके वो भिखारी मर गया,
हादसा तो हो नहीं सकता कि सीधी बात थी
मौत का आया फ़रिश्ता काम अपना कर गया,
पर समझ में ये न आया लाश उसकी देख कर
कि भूख उसकी मर गई या भूख से वो मर गया..!!
Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

























