ये सोचा नहीं है कि किधर जाएँगे
मगर हम अब यहाँ से गुज़र जाएँगे,
इसी खौफ़ से रातों को नींद आती नहीं
कि हम ख़्वाब देखेंगे तो डर जाएँगे,
डराता बहुत है ये समन्दर हमें
समन्दर में एक दिन उतर जाएँगे,
जो रोकेंगी रास्ता कभी ये मंज़िले
तो घड़ी दो घड़ी को ठहर जाएँगे,
कहाँ देर तक रात ठहरती है कोई
उसी तरह ये दिन भी गुज़र जाएँगे,
इसी खुशगुमानी ने तन्हा किया है
जिधर हम जाएँगे, हमसफ़र जाएँगे,
बदलता है सब कुछ कभी न कभी
एक दिन ये सितारे भी बिखर जाएँगे..!!
~आलम खुर्शीद
Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

























