सियासी महाभारत में इसके पात्र सारे आ गए
योगगुरु भागे कहीं तो कहीं अन्ना हजारे आ गए,
ठाकरे जो भी कहे वही तो बॉलीवुड दोहराएगा
इस लिए पण्डाल में सारे फ़िल्मी सितारे आ गए,
बाबा के चरणों में है सभी खाते विदेशी बैंक के
कैसे कैसे भक्त गण जमुना जी के किनारे आ गए,
आडवानी, अडानी, गडकरी आये तो पर्दा उठ गया
सौदागर है ये सारे ही वोट के दामन पसारे आ गए..!!
~अदम गोंडवी
Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

























