वो संगदिल तो फ़क़त देखने से टूट गए

वो संगदिल तो फ़क़त देखने से टूट गए
ये देखने में हमारे पसीने छूट गए,

उन्हें हमारे सिवा क़ाफ़िले से कुछ न मिला
मगर लुटेरे हमारा भरम तो लूट गए,

तुम्हारी दीद का दरवाज़ा खटखटाया ज़रूर
मैं क्या करूँ कि निगाहों के हाथ टूट गए,

तुम्हारे दश्त से कुछ ख़ास हाथ आया नहीं
ज़रा से आबले लाए थे वो भी फूट गए,

न खाईं ठोकरें उस की गली के पत्थरों से
गुज़रने वालो तुम्हारे नसीब फूट गए..!!

~इब्राहीम अली ज़ीशान

दिल इतना खो गया आराइशों में

Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

1 thought on “वो संगदिल तो फ़क़त देखने से टूट गए”

Leave a Reply