उजड़े हुए हड़प्पा के आसार की तरह
ज़िन्दा हैं लोग वक़्त की रफ़्तार की तरह,
क्या रहना ऐसे शहर में मजबूरियों के साथ
बिकते हैं लोग शाम के अख़बार की तरह,
कातिल बिराजमान हैं मुन्सफ़ के साये में
मक़तूल फिर रहे हैं अज़ादार की तरह,
वायदे ज़रुरतों की नज़र कर दिए गए
रिश्ते हैं सारे रेत की दीवार की तरह,
मोहसिन मेरे वज़ूद को संगसार करते वक़्त
शामिल था सारा शहर एक त्यौहार की तरह..!!
Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

























