तुम कुछ भी करो होश में आने के नहीं हम…

तुम कुछ भी करो होश में आने के नहीं हम
हैं इश्क़ घराने के ज़माने के नहीं हम,

हम और मोहब्बत के सिवा कुछ नहीं करते
वो रूठ गया है तो मनाने के नहीं हम,

दरिया है मोहब्बत तो मिले जिस्म का मैदान
एक जिस्म प्याले में समाने के नहीं हम,

हम पर भी कभी अपनी हलाकत की नज़र डाल
सच जान कि जान अपनी बचाने के नहीं हम,

कितना ही करे शोर यहाँ आ के ज़माना
तुझ पर से मगर ध्यान हटाने के नहीं हम,

ये जिस्म फ़क़त एक तरफ़ का है मुसाफ़िर
जा कर फिर उसी जिस्म में आने के नहीं हम,

पास आओ कि हम खा तो नहीं जाएँगे तुमको
बस दाँत दिखाने के हैं खाने के नहीं हम,

‘एहसास’ मियाँ पीर हैं मुर्शिद हैं हमारे
अब उठ के यहाँ से कहीं जाने के नहीं हम..!!

~फ़रहत एहसास


Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply