परिंदा समझ कर शिकार कर गई

वो माहिर थी फन ए अय्यारी में
अपने इश्क़ में मुझे बीमार कर गई,

अनाड़ी सी शख्सियत थी अपनी
वो मुहब्बत में भी कारोबार कर गई,

जिसे समझते रहे चारागर ए हयात
परिंदा समझ कर शिकार कर गई,

सबक़ ऐसा जो ना किताबो में था
इस क़दर मुझको होशियार कर गई,

हम निभाते रह गए अहद ए वफ़ा
वो लफ्ज़ ए वफ़ा को दागदार कर गई


Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply