सवाद ए शाम न रंग ए सहर को देखते हैं
बस एक सितारा ए वहशत असर को देखते हैं,
किसी के आने की जिससे ख़बर भी आती नहीं
न जाने कब से उसी रहगुज़र को देखते हैं,
ख़ुदा गवाह कि आईना ए नफ़स ही में हम
ख़ुद अपनी ज़िंदगी ए मुख़्तसर को देखते हैं,
तो क्या बस एक ठिकाना वही है दुनिया में
वो दर नहीं तो किसी और दर को देखते हैं,
सुना है शहर का नक़्शा बदल गया ‘महफ़ूज़’
तो चल के हम भी ज़रा अपने घर को देखते हैं..!!
~अहमद महफूज़
Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

























