पहले जनाब कोई शिगूफ़ा उछाल दो

पहले जनाब कोई शिगूफ़ा उछाल दो
फिर कर का बोझ गर्दन पर डाल दो,

रिश्वत को हक़ समझ के जहाँ ले रहे हों लोग
है और कोई मुल्क तो उसकी मिसाल दो,

औरत तुम्हारे पाँव की जूती की तरह है
जब बोरियत महसूस हो घर से निकाल दो,

चीनी नहीं है घर में लो मेहमान आ गए
महँगाई की भट्ठी में शराफ़त उबाल दो..!!

~अदम गोंडवी


Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply