तुम्हारे आँसू कभी बहने न देंगे

तुम्हारे आँसू कभी बहने न देंगे
तुम्हे इस तरह उदास रहने न देंगे,

तेरी नज़रों में हम बेवफ़ा ही सही
किसी और को ये बात कहने न देंगे,

तेरे क़दमों पे लुटा देंगे अपनी खुशियाँ
पर तेरी ज़ीस्त में कोई गम रहने न देंगे,

चुपके से चले आएँगे तेरे शहर हम
दिल को तेरी जुदाई सहने न देंगे,

किसी बात की तुमसे शिकायत न करेंगे
अपनी चाहतो के तुम्हे गहने हम देंगे..!!


Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply