लोग क्या से क्या न जाने हो गए

लोग क्या से क्या न जाने हो गए
आज कल अपने ही बेगाने हो गए,

बेसबब रहगुज़र में छोड़ जाना
आजकल दोस्ती के मायने हो गए,

आदमी टुकड़ो में इतने बँट चुका
आदम के भी कितने घराने हो गए,

वक़्त ने इस कदर की तब्दीलियाँ
जो हकीक़त थे वो फ़साने हो गए..!!


Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply