ज़िन्दगी भर अज़ाब सहने को
दिल मिला है उदास रहने को,
एक चुप के हज़ारहा मफ़हूम
और क्या रह गया है कहने को ?
चाँद जिसकी जबीं पे झुकता हो
वो तरसती है एक गहने को,
आसमां से उतर पड़ा सूरज
चलते दरिया के साथ बहने को,
घर में तुम भी रहा करो मोहसिन
घर बनाते है लोग रहने को..!!
Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

























