खिड़कियाँ खोल रहा था कि हवा आएगी
क्या ख़बर थी कि चिरागों को निगल जाएगी,
मुझेको इस वास्ते बारिश नहीं अच्छी लगती
जब भी वो आएगी, कोई याद उठा लाएगी,
उसने हँसते हुए कर ली है अलाहिदा राहें
मैं समझता था कि बिछ्ड़ेगी तो मर जाएगी,
मैं मुसाफ़िर हूँ, मैं तो बहर तौर चला जाऊँगा
मगर तू मेरे बाद भला कैसे संभल पाएगी ?
मेरी आवाज़ को तरसेगी समाअत तेरी
उम्र भर फिर तुझको मेरी कॉल नहीं आएगी..!!
Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
























