ग़ैरों से मिल के ही सही बे-बाक तो हुआ…

ग़ैरों से मिल के ही सही बे-बाक तो हुआ
बारे वो शोख़ पहले से चालाक तो हुआ,

जी ख़ुश हुआ है गिरते मकानों को देख कर
ये शहर ख़ौफ़-ए-ख़ुद से जिगर-चाक तो हुआ,

ये तो हुआ कि आदमी पहुँचा है माह तक
कुछ भी हुआ वो वाक़िफ़-ए-अफ़्लाक तो हुआ,

कुछ और वो हुआ न हुआ मुझ को देख कर
याद-ए-बहार-ए-हुस्न से ग़मनाक तो हुआ,

इस कश्मकश में हम भी थके तो हैं ऐ ‘मुनीर’
शहर-ए-ख़ुदा सितम से मगर पाक तो हुआ..!!

~मुनीर नियाज़ी


Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply