ऐसा तूफ़ाँ है कि साहिल का नज़ारा भी नहीं

ऐसा तूफ़ाँ है कि साहिल का नज़ारा भी नहीं
डूबने वाले को तिनके का सहारा भी नहीं,

की दुआ दुश्मन ने आख़िर मैं न कहता था तुम्हें
दोस्त जो मेरा नहीं है वो तुम्हारा भी नहीं,

डूबते देखा जो तूफ़ाँ में निगाहें फेर लीं
दोस्तों ने मुझ को साहिल से पुकारा भी नहीं,

ऐ निगाह ए शौक़ नज़्ज़ारा ये नज़्ज़ारा है क्या
आश्कारा भी है जल्वा आश्कारा भी नहीं,

आस रखता है करम की हो के महरूम ए करम
बे सहारा भी है पुरनम बे सहारा भी नहीं..!!

~पुरनम इलाहाबादी

Leave a Reply