अफ़्सोस तुम्हें कार के शीशे का हुआ है

अफ़्सोस तुम्हें कार के शीशे का हुआ है
परवाह नहीं एक माँ का जो दिल टूट गया है,

होता है असर तुम पे कहाँ नाला ए ग़म का
बरहम जो हुई बज़्म ए तरब इस का गिला है,

फ़िरऔन भी नमरूद भी गुज़रे हैं जहाँ में
रहता है यहाँ कौन यहाँ कौन रहा है ?

तुम ज़ुल्म कहाँ तक तह ए अफ़्लाक करोगे
ये बात न भूलो कि हमारा भी ख़ुदा है,

आज़ादी ए इंसान के वहीं फूल खिलेंगे
जिस जा पे ज़हीर आज तेरा ख़ून गिरा है,

ता चंद रहेगी ये शब ए ग़म की सियाही
रस्ता कोई सूरज का कहीं रोक सका है,

तू आज का शायर है तो कर मेरी तरह बात
जैसे मेरे होंटों पे मेरे दिल की सदा है..!!

~हबीब जालिब

आग है फैली हुई काली घटाओं की जगह

Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

1 thought on “अफ़्सोस तुम्हें कार के शीशे का हुआ है”

Leave a Reply