जिस तरह चढ़ता है उसी तरह उतरता है

जिस तरह चढ़ता है उसी तरह उतरता है
चोटियों पर सदा के लिए कौन ठहरता है ?

बहुत गुरूर न कर अपने आप पर ऐ नादां
मिट्टी का खिलौना है टूट कर बिखरता है,

हर हाल में ख़ुश रहता हूँ बस ये सोच कर
वक़्त चाहे जैसा भी हो एक रोज़ गुजरता है,

खौफ़ नहीं मुझको दरिया की गहराई से
जिसमे डूबने का हुनर हो वो ही उभरता है,

हालात से लड़ता रहूँगा मैं तब तक तन्हा ही
जब तक बिगड़ा मुक़द्दर नहीं सँवरता है…!!


Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply