ख़बर नहीं कि सफ़र है कि है क़याम अभी

ख़बर नहीं कि सफ़र है कि है क़याम अभी
तिलिस्म ए शहर में खोए हैं ख़ास ओ आम अभी,

सदा भी देगा कभी तो सुकूत का सहरा
किसी को होने तो दो ख़ुद से हम कलाम अभी,

जो देखिए तो ज़माना है तेज़ रौ कितना
तुलू ए सुब्ह अभी है तो वक़्त ए शाम अभी,

वो क़हत ए आब है दरिया भी सारे ख़ुश्क हुए
रवाँ जो अब्र है करता नहीं क़याम अभी,

अब इत्तिफ़ाक़ से बच कर निकल गए तो क्या
रह ए तलब में तो नादिर हैं कितने दाम अभी..!!

~अतहर नादिर


Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply