न महलों की बुलंदी से न लफ़्ज़ों के नगीने से
तमद्दुन में निखार आता है ‘घीसू’ के पसीने से,
अब चर्चा में रोटी है मुहब्बत हाशिए पर है
उतर आई ग़ज़ल इस दौर में कोठी के ज़ीने से,
अदब का आईना उन तंग गलियों से गुज़रता है
जहाँ बचपन सिसकता है लिपटकर माँ के सीने से,
कि बहरे बेकराँ में ताक़यामत का सफ़र ठहरा
जिसे साहिल की हसरत हो उतर जाए सफ़ीने से,
अदीबों की नई पीढ़ी से ये मेरी गुज़ारिश है
सँजोकर रखें धूमिल की विरासत को क़रीने से..!!
~अदम गोंडवी
वल्लाह किस जुनूँ के सताए हुए हैं लोग
Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


























2 thoughts on “न महलों की बुलंदी से न लफ़्ज़ों के नगीने से”