आग है फैली हुई काली घटाओं की जगह

आग है फैली हुई काली घटाओं की जगह
बद दुआएँ हैं लबों पर अब दुआओं की जगह,

इंतिख़ाब ए अहल ए गुलशन पर बहुत रोता है दिल
देख कर ज़ाग़ ओ ज़ग़्न को ख़ुश नवाओं की जगह,

कुछ भी होता पर न होते पारा पारा जिस्म ओ जाँ
राहज़न होते अगर उन रहनुमाओं की जगह,

लुट गई इस दौर में अहल ए क़लम की आबरू
बिक रहे हैं अब सहाफ़ी बेश्याओ की जगह,

कुछ तो आता हम को भी जाँ से गुज़रने का मज़ा
ग़ैर होते काश जालिब आश्नाओं की जगह..!!

~हबीब जालिब


Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply