क्या शर्त ए मुहब्बत है, क्या शर्त…

क्या शर्त ए मुहब्बत है, क्या शर्त ए ज़माना है !
आवाज़ भी ज़ख़्मी है मगर गीत भी गाना है

उस पार उतरने की उम्मीद बहुत कम है
कश्ती भी पुरानी है तूफां को भी आना है,

समझे या न समझे वो अंदाज़ ए मुहब्बत को
मक़सद आँखों से उसे हाल ए दिल सुनाना है,

भोली सी अदा कोई फिर इश्क़ की ज़िद्द पर है
फिर आग का दरिया है और डूब के जाना है..!!


Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply