आज जो तुम्हारी नज़र में एक तवायफ़ सी है वो…

आज जो तुम्हारी नज़र में एक तवायफ़ सी है वो
तुम्हारी ही तो बनाई हुई बेअदब रिवायत सी है वो,

कभी ज़माने से जो अपने दिल की कहती ही नहीं
लबो पे अनकही ठहरी हुई शिकायत सी है वो,

किसी के लिए देखो तो इस जहाँ में नफ़रत सी है
और किसी के लिए शायद एक इबादत सी है वो,

ऐसा सबक़ जिसको हर कोई यहाँ पढ़ नहीं सकता
तक़दीर के हाथों लिखी हुई दर्द की इबारत सी है वो,

उसके ग़मों की दास्ताँ कोई समझेगा भी तो कैसे ?
अश्क ए ख़ूनी से लिखी हुई एक लिखावट सी है वो..!!


Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply