ज़हालत की तारीकियो में गुम अहल ए वतन को
वो ले कर तालीम की मशाल रास्ता दिखाने चला है,
दीदावर तन्हा ही निज़ाम ए शैतान से टकराने चला है
ज़ुल्मत पसंद हरीफो को आईना ए हक़ दिखाने चला है,
मुद्दतो से मुल्क में बिछाए गए गंदे सियासी जाल को
वो अपनी क़लम की ज़ोर से जड़ से मिटाने चला है,
हम तो दुआएँ खैर के तलबगार है फ़क़त या अल्लाह
सुना है वो अकेला ही ज़ुल्मत के परखचे उड़ाने चला है..!!
~नवाब ए हिन्द
Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

























