लोग कहते हैं ज़माने में मुहब्बत कम है

लोग कहते हैं ज़माने में मुहब्बत कम है
ये अगर सच है तो इस में हकीक़त कम है,

चंद लोगों ने अगर महल बना रखें हैं
इसका मतलब नहीं कि शहर में गुर्बत कम है,

एक हम ही न थे जो यूँ फ़रामोश हुए वरना
भूल जाने की उस शख्स को आदत कम है,

क्यूँ न हम छोड़ चलें शहर की रौनक सागर
वैसे भी अब इसे अपनी ज़रूरत कम है..!!

~सागर सिद्दीकी


Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply