यादें पागल कर देती हैं

यादें पागल कर देती हैं
बातें पागल कर देती हैं,

चेहरा होश उड़ा देता है
आँखें पागल कर देती हैं,

तन्हा चलने वालों को ये
राहें पागल कर देती हैं,

दिन तो ख़ैर गुज़र जाता है
रातें पागल कर देती हैं..!!

~नून मीम दनिश

तेरा ख़याल बहुत देर तक नहीं रहता

1 thought on “यादें पागल कर देती हैं”

Leave a Reply