तक़दीर की ग़र्दिश क्या कम थी
उस पर ये क़यामत कर बैठे,
बेताबी ए दिल जब हद से बढ़ी
घबड़ा के मुहब्बत कर बैठे,
आँखों में छलकते है आँसूं
दिल चुपके चुपके रोता है,
वो बात हमारे बस की न थी
जिस बात की हिम्मत कर बैठे,
गम हमने ख़ुशी से मोल लिया
उस पर भी हुई ये नादानी,
जब दिल की उम्मीदें टूट गई
क़िस्मत से शिकायत कर बैठे..!!
~शकील बदायूनी
Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

























