रेत पर लिख के मेरा नाम मिटाया न करो
आँख सच बोलती हैं प्यार छुपाया न करो,
लोग हर बात का अफ़साना बना लेते हैं
सबको हालात की रूदाद सुनाया न करो,
ये ज़ुरूरी नहीं हर शख़्स मसीहा ही हो
प्यार के ज़ख़्म अमानत हैं दिखाया न करो,
शहर-ए-एहसास में पथराव बहुत हैं ‘मोहसिन’
दिल को शीशे के झरोखों में सजाया न करो..!!
~मोहसिन नक़वी
Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

























