नग्मो से भरे दरिया थे रवां गीतों से भरी हरियाली थी…

इस देस का रंग अनोखा था इस देस की बात निराली थी
नग्मो से भरे दरिया थे रवां गीतों से भरी हरियाली थी,

उस शहर से हम आ जाएँगे अश्को के दीप जलाएँगे
ये दर्द भी आने वाला था ये बात भी होने वाली थी,

वो रौशन गलियाँ याद आएँ वो फूल वो कलियाँ याद आएँ
सुन्दर मन छलियाँ याद आएँ, हर आँख मधुर मतवाली थी,

किस बस्ती में आ पहुँचे हम हर गाम पे मिलते है सौ गम
फिर चल उस नगरी में हमदम हर शाम जहाँ उजियाली थी,

वो बाम ओ दर वो रहगुज़र, दिल खाक़ बसर जाँ खाक़ बसर
जालिब वो परेशां हाली भी क्या ख़ूब परेशां हाली थी..!!


Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply