मुसलसल बेकली दिल को रही है
मगर जीने की सूरत तो रही है,
मैं क्यूँ फिरता हूँ तन्हा मारा मारा
ये बस्ती चैन से क्यूँ सो रही है ?
चले दिल से उम्मीदों के मुसाफ़िर
ये नगरी आज ख़ाली हो रही है,
न समझो तुम इसे शोर ए बहाराँ
ख़िज़ाँ पत्तों में छुप कर रो रही है,
हमारे घर की दीवारों पे नासिर
उदासी बाल खोले सो रही है..!!
~नासिर काज़मी
गली गली मेरी याद बिछी है प्यारे रस्ता देख के चल
Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


























1 thought on “मुसलसल बेकली दिल को रही है”