क्यूँ पत्थर को दिल में बसाए बैठे हो ?

क्यूँ पत्थर को दिल में बसाए बैठे हो ?
वो अपना था ही नहीं जिसे अपना बनाए बैठे हो,

दवा मौजूद है मगर ज़ख्मो को सजाए बैठे हो
क्यूँ दर्द के चरागों से दिल को जलाए बैठे हो ?

वो सदा ही तुम्हे नजर अंदाज करता रहता है
जिसकी चौखट पे तुम नज़रे जमाए बैठे हो,

क्यूँ किताब ए दिल के पन्नों में तस्वीर छुपाए बैठे हो
क्यूँ यादों की गर्दिशों में ख़ुद को रुलाए बैठे हो ?

क्यूँ मुहब्बत का रोग दिल को लगाए बैठे हो
क्यूँ किताब ए माझी के पीछे एक नाम छुपाए बैठे हो ?

क्यूँ मौत से ही पहले खुद को दफनायें बैठे हो ?
वो अपना था ही नहीं जिसे अपना बनाए बैठे हो..!!


Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply